मध्य प्रदेश

जबलपुर लोकायुक्त की कार्यवाही, सुनील बनवारी,वनपाल, प्रभारी डिप्टी रेंजर वन परिक्षेत्र बिछुआ जिला छिंदवाड़ा को राशि -3000 रु लेते किया ट्रेप

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदक  – श्री मोखराम मालवीय पिता स्व.श्री जवाहर लाल मालवीय उम्र 55 साल निवासी माता मां चौक वार्ड नंबर 1 तहसील बिछुआ जिला छिंदवाड़ा ।

आरोपी- सुनील बनवारी पिता स्व श्री बब्बू प्रसाद बनवारी उम्र -57 वर्ष, पद-  वनपाल, प्रभारी डिप्टी रेंजर वन परिक्षेत्र बिछुआ जिला छिंदवाड़ा निवासी साउथ सिबिल लाइन चौकसे कॉलोनी छिंदवाड़ा

घटना दिनांक–13.10.26

ट्रैप राशि -3000 रु (तीन हजार रु)

घटनास्थल- आरोपी का वन परिक्षेत्र बिछुआ का शासकीय आवास

विवरण -आवेदक के भाई लेखराम मालवीय के नाम से बिछुआ जिला छिंदवाड़ा में म. प्र. वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 11 के अंतर्गत इमारती लकड़ी के विनिर्माता एवं उपभोक्ता का पंजीयन है आवेदक मोखराम मालवीय एवं उसके भाई द्वारा फर्नीचर बनाने के लिए अलग अलग स्थानों से इमारती लकड़ी खरीदनी पड़ती है जिसकी प्रत्येक तीन माह की जानकारी वन विभाग में डिप्टी रेंजर को जमा करना पड़ती हैं। जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले में डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी द्वारा आवेदक से 3000 रुपए रिश्वत राशि की मांग की जा रही है तथा 3000 रुपए रिश्वत राशि ना देने पर पंजीयन रद्द करने का कहा जा रहा है  सुनील बनवारी डिप्टी रेंजर आवेदक से बातचीत में 3000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया  है।आवेदक द्वारा 3000 रुपए रिश्वत राशि आरोपी सुनील बनवारी प्रभारी डिप्टी रेंजर को आज दिनांक 13.10.26 को उसके  वन परिक्षेत्र बिछुआ के शासकीय आवास में देने पर आरोपी सुनील बनवारी को 3000/- रुपए की रिश्वत लेते हुए उसके शासकीय आवास में रंगे हाथ पकड़ा  गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य- निरीक्षक  श्री जितेंद्र यादव टी एल ओ, निरीक्षक राहुल गजभिए एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल ।

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालय पता –
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त
सिविक सेंटर,जेडीए बिल्डिंग,3rd फ्लोर, जबलपुर

मोबाइल नंबर 7999514544
दूरभाष नंबर 0761-2408599
                  0761-2408588

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button