मध्य प्रदेश
दमोह लोकायुक्त सागर इकाई ने बिजली विभाग के लाईनमेन कुलदीप सिंह राजपूत को ₹6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप किया

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई -लाईनमेन रिश्वत लेते गिरफ्तार
दमोह में लोकायुक्त सागर इकाई ने बिजली विभाग के लाईनमेन कुलदीप सिंह राजपूत को ₹6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।
आवेदक मुकेश सिंह ने दुकान में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन लाईनमेन ने मीटर लगाने और सर्वे रिपोर्ट के बदले पैसे मांगे।
शिकायत की जांच के बाद निरीक्षक श्रीमती रोशनी जैन ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को धरदबोचा।
घटना स्थल – सागर नाका चौकी के सामने, दमोह
ट्रैप दिनांक – 17 जुलाई 2025



