प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम का आभार व्यक्त किया

संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के प्रांतीय संयोजक श्री बी बी फौजदार के नेतृत्व में प्रबंध संचालक महोदय जी मंडी बोर्ड भोपाल से मिलकर गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त किया उपरोक्त जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मंडी बोर्ड भोपाल की 135 में बैठक में मंडी बोर्ड के कर्मचारी *अधिकारी एवं मंडी समिति कर्मचारियों के बहुत सारे विभागीय मुद्दे बहुत दिन से विलंबित थे जिसके लिए प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी लगातार संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्यों से पत्राचार द्वारा फोन द्वारा लगातार अपने विभागीय पेंडिंग कार्यों के लिए अनुरोध करते थे जिसके लिए लगातार संघर्ष मोर्चा के साथी माननीय प्रबंध संचालक महोदय जी से बैठक करते थे जिसमें निम्नलिखित मांगों पर विचार करने हेतु आवेदन निवेदन के द्वारा प्रबंध संचालित जी से मुलाकात करते थे बैठक करते थे जिसके फल स्वरुप निम्नलिखित कार्य पूरे हुए- जैसे की (नंबर) एक मंडी बोर्ड एवं मंडी समिति के कर्मचारियों/ अधिकारियों का आज दिनांक तक स्थाईकरण नहीं हुआ था सबसे बड़ा कार्य हुआ, (नंबर दो) इसके बाद आरक्षित नीति बढ़कर 20% की गई तथा 5% माननीय प्रबंध संचालक महोदय मंडी बोर्ड भोपाल के पास अधिकार है कि वह समय आने पर मंडी समिति के वेतन, भत्ता, पेंशन के लिए और बढ़ा सकते हैं जो सबसे बड़ा कार्य हुआ वेतन, भत्ता, पेंशन की चिंता खत्म हो गई (नंबर तीन) मंडी बोर्ड कर्मचारी अधिकारी एवं मंडी समिति के कर्मचारियों के उच्च पद प्रभार संबंध में लगातार प्रयास के दौरान सफलता मिली और उच्च पद प्रभार दिए गए, सहायक उप निरीक्षक को, उप निरीक्षक बनाया गया, मंडे निरीक्षक को, सचिव बनाया गया, सचिव पद का अपग्रेड करते हुए उच्च पर सचिव का प्रभाव दिया गया (नंबर चार) इसी प्रकार सहायक उप निरीक्षक का पद नाम बदलकर ,उप निरीक्षक किया गया एवं एक स्टार की जगह दो स्टार कंधे पर लगेंगे ,इसका भी प्रावधान किया गया अभी आज दिनांक को प्रबंध संचालक जी से संघर्ष मोर्चा के साथी श्री बी बी फौजदार जी, अंगिरा प्रसाद पांडे , नैन सिंह सोलंकी जी, महिला प्रदेश अध्यक्ष दीव द्विवेदी एवं अन्य पदाधिकारी ने आज मुलाकात कर माननीय प्रबंध संचालक को गुलदस्ता भेंटकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया, उनका अभिनंदन किया एवं जो शेष मांगे रह गई है मंडी समिति के कर्मचारियों को उच्च पद प्रभार, स्थाई कर्मियों को नियमितीकरण एवं मंडी बोर्ड एवं मंडी समिति के कर्मचारी अधिकारी की वेतन विसंगति तथा पेंशन आदेश जारी करने हेतु निवेदन किया गया जिसके लिए माननीय प्रबंध संचालक द्वारा विश्वास दिलाते हुए कहा गया कि सभी काम होंगे आप लोग धैर्य रखें आपके जितने भी समस्या है जितने भी कार्य हैं सारे कार्य पूरे करने का मैं वादा करता हूं सभी ने माननीय प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम जी का आभार व्यक्त किया।





