खेल

राजनांदगांव बास्केटबाॅल लीग में छोटे छोटे नौनिहालों का उत्कृष्ट प्रदर्शन ।

राजनांदगांव बास्केटबाॅल लीग का रंगारंग समापन ।

राजनांदगांव-
खेलों की नर्सरी के रुप में अपनी पहचान बनाते जा रहे रेवाडिह वार्ड में स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी द्वारा आगामी 6-8 फरवरी तक राजनांदगांव बास्केटबाॅल लीग का आयोजन किया गया । इस लीग में 8,10, 12 एवं ,16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 25 टीमों ने भाग लिया ।।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजनांदगांव बास्केटबाॅल लीग आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि राजनांदगांव पुरे देश में बास्केटबाॅल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है। इस लीग का उद्देश्य राजनांदगांव में बास्केटबाॅल खेल को और अधिक लोकप्रिय करना है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

बालक 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में. सर्वज्ञ टीम विजेता, अथर्व रॉकेट्स टीम उप विजेता और रीबा टीम तृतीय स्थान पर रही।

बालिका 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में तृप्ति विज़ार्ड की टीम विजेता गेम फाईटर्स टीम उप विजेता, वाइल्ड केट्स टीम तृतीय स्थान पर रही।

बालक 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में रीबा टीम विजेता, नाबा टीम उप विजेता औररिंग स्पार्कलर्स टीम तृतीय स्थान पर रही।

बालिका 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में वाइल्ड कैट्स टीम विजेता, हुपर्स टीम उप विजेता ड्रिबल डायनामो टीम तृतीय स्थान पर रही।

बालक 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में रॉयल टाइगर्स टीम विजेता, अथर्व रॉकेट्स टीम उप विजेता और हूप हस्टलर टीम तृतीय स्थान पर रही।

बालक 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में सर्वज्ञ टीम विजेता, टीम अथर्व रॉकेट्स उप विजेता और आर बी एच संस टीम तृतीय स्थान पर रही।

कार्यक्रम का समापन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वरूण शुक्ला जी, आशा डेंटल क्लिनिक की पुजा गोयल जी मेघा खंडेलवाल, दिपाली जैन,प्रणिता शर्मा तथा खिलाडिय़ों के पेरेंट्स और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में आशा डेंटल क्लिनिक की संचालिका श्रीमती पुजा गोयल ने बताया कि राजनांदगांव पुरे देश में बास्केटबॉल खेल की नर्सरी के नाम से जाना जाता है । और छोटे बच्चों की इस लीग ने बास्केटबॉल की नर्सरी के नाम को चरितार्थ किया है। अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राधा राव और कालवा राजेश्वर राव ने राजनांदगांव के नाम को बास्केटबाॅल खेल के नक्शे में स्थापित किया है इस लीग से भी बच्चे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे एसी शुभकामनाएं है। इस अवसर पर मेघा खंडेलवाल ने कहा कि राजनांदगांव के ट्राइबल वार्ड रेवाडीह बास्केटबॉल की अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होंंगी एसा हमने सोचा भी नहीं था इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राव दंपत्ति और सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव को साधुवाद । इन दोनों अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक के निःस्वार्थ प्रयासों के कारण ही राजनांदगांव से राष्ट्रीय पदट विजेता खिलाडी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी प्रोड्यूस हो रहें है। इस अवसर पर श्रीमती प्रणिता शर्मा और दिपाली जैन और सत्यार्थ शर्मा ने भी खिलाडिय़ों को संबोधित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीऔर बताया कि रेवाडिह वार्ड खेल की नर्सरी के रूप में विकसित हो रहा है । खासकर वार्ड के बास्केटबाॅल खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर वार्ड ,राजनांदगांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है । उन्होंने आगे कहा कि राजनांदगांव में बास्केटबाॅल खेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में राव दंपत्ति का बहुत योगदान है । इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक द्वय कालवा राधा राव एवं कालवा राजेश्वर राव को धन्यवाद । इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने बताया कि 2001 में राजनांदगांव में जब वे पदस्थ हुए थे तो दिग्विजय स्टेडियम में एक बास्केटबॉल मैदान जिरकणशिर्ण अवस्था में था। आज राजनांदगांव में बीस से अधिक बास्केटबॉल मैदान है। और हर वर्ष राजनांदगांव में एक ना एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होती है। इस वर्ष भी बास्केटबॉल की दो राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई है। 2001 से अभीतक राजनांदगांव के 1000 से अधिक बास्केटबाॅल खिलाडिय़ों विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पदक जीते है एवं 100 से अधिक खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया है । सैकडों बच्चों ने खेल कोटे में विभिन्न शासकीय विभाग में नौकरी पायी है। रेवाडिह भी ट्रायबल वार्ड है और यहॉ के बच्चे भी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे है एवं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पदक भी जीत रहे हैं । इसके लिए सभी वार्ड वासी एवं जन प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त हुआ है । अंत में आभार प्रदर्शन कालवा राधा ने किया और इस लीग के लिए आशा डेंटल क्लिनिक की श्रीमती पुजा गोयल, मेघा खंडेलवाल ,कालवा राजेश्वर राव एवं दिपाली जैन को लीग के विजेता ,उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले टीमों को ट्राफियां उपलब्ध कराने के लिए तथा प्रेस मिडिया एवं अन्य सभी लोगों को जिन्होंने इस लीग को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button