जबलपुर लोकायुक्त ने 3000 की रिश्वर लेते किया ट्रेप,आरोपी- चन्द्रभान नोनिया पिता स्वर्गीय छोटेलाल नोनिया उम्र 47 वर्ष, मूल पद-ग्राम सचिव, वर्तमान पद-कर संग्रहता, संभागीय कार्यालय नगर निगम जोन क्रमांक -10, रांझी जिला जबलपुर

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – दीपक कुशवाहा पिता स्व.वशिष्ठ कुशवाहा उम्र 30 वर्ष, पता- रांझी बड़ा पत्थर, मानेगांव जिला जबलपुर ।
आरोपी- चन्द्रभान नोनिया पिता स्वर्गीय छोटेलाल नोनिया उम्र 47 वर्ष, मूल पद-ग्राम सचिव, वर्तमान पद-कर संग्रहता, संभागीय कार्यालय नगर निगम जोन क्रमांक -10, रांझी जिला जबलपुर।
घटना दिनांक–17.02.2026
ट्रैप राशि -3000 रु (तीन हजार रु)
घटनास्थल- आवेदक का घर मुंडी टोरिया, रांझी,जिला जबलपुर
विवरण -आवेदक उपरोक्त की पत्नी के नाम नजूल का मकान है, जिसकी टेक्स रसीद में पुराने टेक्स धारक की जगह अपनी पत्नी का नाम चढ़वाने के एवज में आरोपी चन्द्रभान नोनिया,कर संग्रहता, संभागीय कार्यालय नगर निगम जोन क्रमांक -10, रांझी जिला जबलपुर द्वारा 5000 रु रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज दिनांक 17.02.26 को आरोपी उपरोक्त को ₹3000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य-टी.एल.ओ निरीक्षक उमा कुशवाह,निरीक्षक श्री जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक श्री शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।


