लोकायुक्त इंदौर की ट्रेप कार्यही श्री प्रवीण पाटीदार पिता स्व. श्री बंशीलाल पाटीदार उम्र 42 वर्ष पद पटवारी, प.ह. नं. 21 बीडपुरा तहसील मनावर जिला धार निवासी ग्राम/पोस्ट कडमाल तहसील कुक्षी जिला धार रिश्वत राशि 10,000/- लेते ट्रैप

लोकायुक्त इंदौर की ट्रेप कार्यही श्री प्रवीण पाटीदार पिता स्व. श्री बंशीलाल पाटीदार उम्र 42 वर्ष पद पटवारी, प.ह. नं. 21 बीडपुरा तहसील मनावर जिला धार निवासी ग्राम/पोस्ट कडमाल तहसील कुक्षी जिला धार रिश्वत राशि 10,000/- लेते ट्रैप किया क्या है पूरा मामला
आवेदक
श्री अरूण कुमार तिवारी पिता स्व. श्री रामप्रकाश तिवारी उम्र 66 वर्ष, व्यवसाय-जमीन/प्लाट कय/विकय एवं पुजारी कार्य, निवासी-04 तिलक मार्ग, मंगल चौक, सब्जी मण्डी मनावर जिला धार
आरोपी
श्री प्रवीण पाटीदार पिता स्व. श्री बंशीलाल पाटीदार उम्र 42 वर्ष पद पटवारी, प.ह. नं. 21 बीडपुरा तहसील मनावर जिला धार निवासी ग्राम/पोस्ट कडमाल तहसील कुक्षी जिला धार
रिश्वत राशि
10,000/-
घटना स्थल-
मनावर तहसील मनावर जिला धार स्थित पटवारी दफ्तर प.ह.नं. 27/7
विवरणः-
आवेदक की 04 तिलक मार्ग, मंगल चौक, सब्जी मण्डी मनावर जिला धार का निवासी है तथा आसपास के क्षेत्र में जमीन / भूखण्ड कय-विक्रय का कार्य करता है। आवेदक द्वारा आवेदक के साथी श्री अंकुश सोनी, को ग्राम पंचायत कस्थली में दो प्लाट विक्रय किये थे, जिनका नामांतरण करने के एवज में अनावेदक श्री प्रवीण पाटीदार, पटवारी द्वारा आवेदक से 10,000/- रू. प्रति प्लाट के हिसाब से दो प्लाट के नामांतरण हेतु 20,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई।
आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 08.06.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपी श्री प्रवीण पाटीदार को आवेदक श्री अरूण कुमार तिवारी से 10,000/- रू. रिश्वत राशि की प्रथम किश्त लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रैपदल-
कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर श्री रणजीत द्विवेदी, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री सतीश यादव, आरक्षक, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता- मोती बगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007
दूरभाष
0731-2533160
0731-2430100




