अपराध

लोकायुक्त कार्यालय इंदौर की कार्यवही 20,000 की रिश्वत राशि लेते पटवारी आरोपी श्री सुनील बेनल को किया ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही ,आवेदक श्री नारायण सिंह पिता स्व. श्री बापूसिंह परिहार, उम्र 60 वर्ष व्यवसाय खेतीबाडी निवासी ग्राम भीमपुरा तहसील बदनावर जिला धार,आरोपी श्री सुनील बेनल पिता श्री फूलसिंह बेनल उम्र-46 वर्ष पद-पटवारी, प.ह.नं. 47 नया-75, वननासा, तहसील बदनावर जिला धार कार्यालय-नायब तहसीलदार टप्पा छोटा नागदा तहसील बदनावर जिला धार निवासी सरस्वती कॉलोनी, पेटलावद रोड, थाना बदनावर जिला धार रिश्वत राशि- 20,000/- लेते ट्रेप किया.


आवेदक ग्राम भीमपुरा तहसील बदनावर जिला घार का रहने वाला है तथा खेतीबाडी करता है। आवेदक की ग्राम भीमपुरा में पुस्तैनी कृषि भूमि है जो मौका कब्जा अनुसार नक्शा प्रदर्शित नहीं होने से आवेदक द्वारा त्रुटियों को दुरूसत करने हेतु लगभग डेढ वर्ष पहले एसडीएम ऑफिस बदनावर में आवेदन पत्र दिया था.

आवेदक द्वारा एसडीएम कार्यालय में दिये गये आवेदन पत्र पर डेढ वर्ष तक कार्यवाही नहीं होने पर आवेदक पटवारी हल्का नम्बर 47 (नया-75) वनवासा तहसील बदनावर जिला धार के पटवारी श्री सुनील बेनल से मिला तो हल्का पटवारी श्री सुनील बेनल ने आवेदक का नक्शा सुधार करने संबंधी फाईल एसडीएम कार्यालय बदनावर भिजवाने के एवज 50,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई।

आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 19.01.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया।

आरोपी सुनील बेनल, पटवारी हल्का नम्बर 47 (नया-75) वनवासा तहसील बदनावर जिला धार को आवेदक से 20,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेपदल

कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, चालक शेरसिंह ठाकुर एवं आरक्षक कृष्णा अहिरवार

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button