अपराध

कृषि उपज मंडी समिति करही, जिला खरगोन (म.प्र.)अवैध परिवहन के विरुद्ध मंडी सचिव एवं उड़नदस्ता दल की प्रभावी कार्रवाही एक ही दिन में दो प्रकरण बनाएं

कृषि उपज मंडी समिति करही, जिला खरगोन (म.प्र.)

श्रीमान प्रबंध संचालक महोदय, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के निर्देशानुसार, संयुक्त संचालक महोदय, मंडी बोर्ड, आंचलिक कार्यालय इंदौर के निर्देशन में तथा भारसाधक अधिकारी, कृषि उपज मंडी समिति करही एवं मंडी सचिव श्री संतोष सिंह दीक्षित के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में कृषि उपज मंडी समिति करही के स्थानीय उड़नदस्ता दल द्वारा मंडी क्षेत्र में कृषि उपज का परिवहन करने वाले वाहनों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा अवैध परिवहन एवं मंडी अधिनियम के उल्लंघन के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाही की जा रही है जिसके अंतर्गत एक ही दिन में दो प्रकरण बनाए गए एक डालर चने का और एक कपास का।

इसी क्रम में दिनांक 17.11.2026 को निरीक्षण के दौरान मंडी अधिनियम, 1972 की धारा 19(6) का उल्लंघन पाए जाने पर धारा 19(4) के अंतर्गत निम्नानुसार कार्रवाही की गई।

कार्रवाही का विवरण

अधिसूचित कृषि उपज : डॉलर चना
कुल वजन : 90.00 क्विंटल

शुल्क का विवरण| राशि
5 गुना मंडी शुल्क| ₹63,450/-
निराश्रित शुल्क| ₹1,692/-
प्रशमन शुल्क| ₹5,000/-
कुल जमा राशि| ₹70,142/-वही कपास भी 40 क्विंटल अवैध परिवहन पर 10182 रुपए का प्रकरण मनाया गया

उक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाही करते हुए कुल ₹70,142/- (रुपये सत्तर हजार एक सौ बयालीस मात्र) की राशि जमा करवाई गई।

कार्रवाही करने वाला स्थानीय उड़नदस्ता दल

  1. श्री कमलसिंह चौहान — उप निरीक्षक
  2. श्री नितिन कैथवास — उप निरीक्षक

स्थानीय उड़नदस्ता दल द्वारा मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत उक्त कार्रवाई संपादित की गई। मंडी समिति द्वारा कृषि उपज के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं मंडी अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button