खेल

सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की बालिका टीम स्व० विनोद नेमी स्मृति सिनियर राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में उप विजेता रही


सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की टीम साउथ इस्टर्न सेन्ट्रल रेल्वे बिलासपुर से परास्त हुई ।

सभी खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की छात्रा ।

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की इसी टीम ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुये  69  वीं जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण एवं सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण भी जीता है।
डी पी एस की यही टीम सिंगापुर में आयोजित एन बी ए राइजिंग स्टार इंविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भी भाग ले चुकी है।

सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की बालिका टीम ने जांजगीर में दिनांक 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित स्व० विनोद नेमी स्मृति सिनियर राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के फायनल में अनुभवी साउथ इस्टर्न सेन्ट्रल रेल्वे बिलासपुर से परास्त हो कर रजत पदक जीता ।
सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी की टीम ने सेमीफाइनल में भिलाई की टीम को 64-26 अंको से परास्त कर फायनल में प्रवेश किया था ।  सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी टीम की और से टीम की कप्तान और रेवाडिह वार्ड की अंजली कोडापे ,अदिति कोडापे ,रूमी कोनवर ,अंजनी ,काम्या झा ,आर्या विजय अवारे प्रेरणा रामटेके,प्राची सिंह ,मुग्धा राजगुरू,अनुष्का बेनर्जी ने सेमीफाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इसके पूर्व सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में कोरबा जिला टीम को 29-04 अंको से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।
उल्लेखनीय है कि सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की सभी खिलाड़ी स्कूल में पढती है टीम की 12 में से  10 खिलाडी 17 वर्ष से कम उम्र की है और दो अन्य खिलाडी 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की है फिर भी इस टीम ने सिनियर आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है यह एक बहुत बढी उपलब्धि है।
सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की टीम इस प्रकार है :- अंजली कोडापे (कप्तान ),अंजनी, रूमी कोनवर ,काम्या झा ,प्राची सिंह ,आर्या विजय अवारे , अदिति कोडापे, नंदनी माधो प्रधान ,अनुष्का बेनर्जी ,मुग्धा राजगुरू,प्रेरणा रामटेके, भावना बैरवा,टीम की कोच अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राधा राव । कालवा राधा राव छत्तीसगढ़ की एकमात्र महिला है जो छत्तीसगढ़ सरकार से उत्कृष्ट खिलाडी अवार्ड से सम्मानित है,अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक ,वर्ल्ड एसोसिएशन आफ कोचेस से फीबा लेवल वन कोच,भारतीय टीम की चयनकर्ता ,खेलों के द्वारा समाज सेवा के लिए दिल्ली स्टार अवार्डी है । ये सभी खिलाड़ी रेवाडिह स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव में नियमित अभ्यास करते हैं । ये सभी खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में अध्ययनरत है । दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की इसी टीम ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुये  69  वीं जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण एवं सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण भी जीता है।
डी पी एस की यही टीम सिंगापुर में आयोजित एन बी ए राइजिंग स्टार इंविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भी भाग ले चुकी है। सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की इस उपलब्धि पर राजनांदगांव के खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button