28 अक्टूबर को पेंशनर्स 2% महंगाई भत्ता नहीं मिलने पर ,देंगे धरना

28 अक्टूबर को पेंशनर्स 2% DA के लिए देंगे धरना
प्रमुख पेंशनर्स संगठन बुरहानपुर द्वारा प्रांतीय आव्हान पर 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक जिला तहसील कार्यालय पर धरना देगी उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार पेंशनर्स कर्मचारियों को विगत 10 माह से केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दे रही है
इसलिए एकत्रित होकर विवश होकर यह कदम उठाए जा रहा है इसके अलावा 12 सूत्रीय ज्ञापन जिसमें 32 से 27 माह का एरियर कोषालय के माध्यम से दिया जाना है यह मांग भी आज तक अधूरी है पेंशनर संगठन के प्रमुख अताउल्लाह खान ,केडी मिश्रा, संयुक्त मोर्चा के अशफाक खान ने बताया कि सभी पेंशनर्स को चौथा क्रमोन्नत वेतनमान 35 वर्ष पूर्ण करने पर दिया जाए, शिक्षकों को अर्जित अवकाश नगदी कारण का लाभ दिया जाए ,पेंशन सारांशिकरण की अवधि 15 साल से घटकर 11 वर्ष 9 माह की जाए तथा पुरानी पेंशन संपूर्ण मध्य प्रदेश में लागू की जाए इन सभी मांगों को लेकर सहयोगी संगठन विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन ,डिप्लोमा इंजीनियर पेंशनर्स एसोसिएशन, निगम मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन एवं जिला संयुक्त मोर्चा बुरहानपुर सभी मिलकर 28 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के लिए सरकार से आवेदन निवेदन करेंगे उपरोक्त जानकारी ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने दी



