तीन दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम का समापन

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में तीन दिवसीय अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजीव सिंह अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग, अध्यक्षता माननीय कुलगुरु प्रोफेसर एसके जैन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल ने की एवं विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज अग्निहोत्री राज्य एन एस एस अधिकारी मध्य प्रदेश शासन , प्रोफेसर विवेक शर्मा निदेशक सी आर आई एम एवं प्रोफेसर पवन मिश्रा प्रॉक्टर एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण उपस्थितरहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के सूत्र वाक्य से युवाओं की भूमिका चिन्हित की, आपके रोचक उद्बोधन से सामग्र श्रोतागण मंत्र मुग्ध हुए। कुलगुरु ने अपने उद्बोधन में युवाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त कर वापस आने का आवाहन किया।



उन्होंने युवाओं की चेतना को जागाते हुए अपनी अपनी प्रतिभा की पहचान कर प्रदर्शन करने का सुझाव भी दिया। सभी 22 विधाओं की प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैंपियनशिप भोपाल को प्राप्त हुई । अलग-अलग विधाओं में परिणाम कुछ इस प्रकार रहे समूह नृत्य एवं लोक नृत्य प्रथम स्थान जयवंती हक्सर पीजी महाविद्यालय बैतूल, एकल नृत्य शास्त्रीय प्रथम स्थान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय शिक्षक विभाग, माइम प्रथम स्थान जयवंती हकसर पीजी महाविद्यालय बैतूल, मिमिक्री प्रथम स्थान हरदा डिग्री महाविद्यालय हरदा, स्किट प्रथम स्थान संत हरदाराम कन्या महाविद्यालय भोपाल, एकल गायन शास्त्रीय प्रथम स्थान एमएलबी कन्या महाविद्यालय भोपाल, एकल गायन सुगम प्रथम स्थान MRC महाविद्यालय श्यामपुर, एकल गायन पाश्चात्य आई इपर महाविद्यालय भोपाल, समूह गायन भारतीय MRC महाविद्यालय श्यामपुर, समूह गायन पाश्चात्य BSSS महाविद्यालय भोपाल, एकांकी प्रथम स्थान उच्च शिक्षा उत्कृष्ट संस्थान भोपाल, रंगोली प्रथम स्थान आनंद विहार महाविद्यालय भोपाल, चित्रकला स्पॉट पेंटिंग प्रथम स्थान शासकीय हमीदिया महाविद्यालय भोपाल, क्ले मॉडलिंग प्रथम स्थान शासकीय हमीदिया महाविद्यालय भोपाल, को ला ज प्रथम स्थान संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय भोपाल, वक्रता प्रथम स्थान शासकीय महाविद्यालय विदिशा, पोस्टर प्रथम स्थान संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय भोपाल, प्रश्न मंच प्रथम स्थान संजय गांधी महाविद्यालय गंजबासौदा, वाद विवाद पक्ष में प्रथम स्थान चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय सीहोर, एकल वादन परकऊसन प्रथम स्थान स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय सीहोर, कार्टूनिंग प्रथम स्थान शासकीय हमीदिया महाविद्यालय भोपाल इसके अतिरिक्त रैली में प्रथम स्थान सीहोर द्वितीय स्थान बैतूल एवं तृतीय स्थान विदिशा को प्राप्त हुआ।


