विदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को फ्यूचर्ड इन्नोवेशंस स्टूडियो के साथ MOU पर हस्ताक्षर किये .


बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने आज दिनांक 03 दिसंबर 2025 को फ्यूचर्ड  इन्नोवेशंस स्टूडियो के साथ MOU पर हस्ताक्षर किये .इस अवसर पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की और से कुलगुरु प्रोफेसर एस. के. जैन व   फ्यूचर्ड  इन्नोवेशंस स्तुडिओ की औऱ से डॉ मनीष मल्होत्रा ने  हस्ताक्षर किए।  डॉ मनीष मल्होत्रा ने MOU की उपयोगिता से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि यह MOU  देशी  व विदेशी विश्वविद्यालयो   के बीच सेतु बनाने का कार्य करेगा जिससे कि विद्यार्थियों में उद्यमी बनने की कला का विकास हो सकेगा . साथ ही उनमें समसामयिक   चुनौतियों का सामना करने की क्षमता का भी विकास होगा।वर्तमान समय की समस्या यह है कि भारत में विभिन्न अनुसंधानों का पेटेंटीकरण  हो चुका है लेकिन उन पेटेंट्स का  औद्योगिकरण करने की दिशा में बहुत कम कार्य हुआ है जिस कारण से कई महत्वपूर्ण पेटेंट केवल एकेडमिक महत्व के रह गए है  जबकि वास्तव में इन सभी पेटेंट्स व् अनुसंधानों को संस्थाओं से निकलकर बाजार में आना अत्यधिक आवश्यक है जिससे कि इनका संपूर्ण उपयोग हो सके एवं आम लोगो क़े उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके.  इस MOU के बाद  फ्यूचर्ड  इन्नोवेशंस  विश्वविद्यालय को  तीन विभिन्न चरणों में सहयोग प्रदान करेगी.   सबसे पहले उस पेटेंट के समसामयिक महत्व व औद्योगिकरण होने की क्षमता का आकलन किया जायेगा  अर्थात उसके बाजार में मूल्य को पहचानने की दिशा में कार्य किया जाएगा.  तत्पश्चात विभिन्न उद्योगों से संपर्क किया जाएगा जिससे कि उत्पाद में और सुधार किये जा  सके.  छात्र विदेशी विश्वविद्यालयों  में एक्सपोजर के लिए जा सकेंगे  व साथ ही छात्रों  का एक्सचेंज प्रोग्राम भी किया जा सकेगा जिससे कि अकादमी व इंडस्ट्री दोनों एक साझा मंच पर साथ में सामने आ सके. इस एमओयू के माध्यम से छात्रों में देशज रोजगार, विदेशी संस्थानों में काम करने के अवसर व वैश्वीकरण की दिशा में कार्य करने की  क्षमताओं का विकास हो सकेगा साथ ही  छात्र विभिन्न इंटरनेशनल संस्थानों में आवेदन करके वहां पढ़ाई भी कर सकेंगे व उन्हें स्कॉलरशिप भी मिल सकेगी . उन्हें पढ़ाई समाप्त करने के बाद वहां पर वर्किंग वीजा मिलने में भी आसानी होगी. विश्वविद्यालय के कुल गुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन ने  सभी शिक्षकों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की समझाईश दी व  साथ ही कहा कि इस MOU का लाभ सभी शिक्षक उठाए. कुलगुरु ने विद्यार्थियों को विभिन्न वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए समसामयिक जानकारी से अपडेट होने व साथ हीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  के माधयम से अपनी मानसिक व बौद्धिक क्षमताओं का विकास करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एक कदम आगे ही चलते रहने को कहा .कुलगुरु ने यह भी कहा कि इस MOU के माध्यम से जो हमें वैश्विक समाज व  यूनिवर्सिटीज से जुड़ने का  जो अवसर प्राप्त हुआ है उसका  पूर्णतया उपयोग किया जाए  जिससे कि बरकतुल्ला विश्वविद्यालय, समाज व देश का उत्थान होसके. उन्होंने बताया कि इस माध्यम से  इंटरनेशनल गवर्नेंस मॉडल,  एकेडमिक एक्सीलेंस फ्रेमवर्क, व बेस्ट प्रैक्टिसेज से छात्रों को अवगत कराया जा सकेगा . इस अवसर पर फ्यूचर्ड  इनोवेशन स्टूडियो की ओर से डॉ मनीष मल्होत्रा, डॉ अजय भूषण व डॉक्टर मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की ओर प्रो. विवेक शर्मा, प्रो.नीरज गौर, डॉ. आर. के गर्ग, प्रो. अंशुजा  तिवारी,  डॉ अनीता तिवारी, प्रो. शशांक शेखर , प्रोफ विनेश सिंह, डॉ. रेखा खंडिया, डॉ. कपिल सोनी,  डॉ. सुनीता गोंड  उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सञ्चालन MOU कोऑर्डिनेटर डॉ. रूपाली शेवलकर ने किया.

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button