मध्य प्रदेश

संजय कुमार चित्ते के सेवा निवृत्ति समारोह का आयोजन


केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (CCRUM), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन संचालित नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान इकाई, बुरहानपुर में दिनांक 30 मई 2026 को दोपहर 2:00 बजे श्री संजय कुमार चित्ते, प्रयोगशाला सहायक, के सम्मान में भावपूर्ण सेवा निवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई की प्रभारी अनुसंधान अधिकारी डॉ. यासमीन फातिमा द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री हितेश सोनी ने किया।
इस अवसर पर इकाई के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में श्री संतोषसिंह दीक्षित, कर्मचारी यूनियन नेता श्री बनवारीलाल मेटकर तथा समाजसेवी श्री अताउल्लाह साहब ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में कार्यालय स्टाफ के रूप में डॉ. इमरान जावेद, डॉ. इमरान खान, श्री हितेश सोनी, श्री सिराज अहमद, श्री अमन नगर एवं श्री गणेश आमोद उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में श्री संजय कुमार चित्ते के लगभग 35 वर्षों के समर्पित, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं सहयोगी व्यक्तित्व को स्मरण किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
समारोह के अंत में श्री संजय कुमार चित्ते ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों, सहकर्मियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button