मध्य प्रदेश

संविधान दिवस पर शपथ नहीं, हक चाहिए पुरानी पेंशन का


आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है।
हर नेता, हर अधिकारी, हर मंच से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया जा रहा है। संविधान की शपथ ली जा रही है। संविधान की किताब को माथे से लगाया जा रहा है।

अच्छा लगता है देखकर।

लेकिन एक सवाल दिल में उठता है —

*क्या बाबा साहेब का संविधान सिर्फ 26 नवंबर को याद करने के लिए है?*

बाबा साहेब ने संविधान में लिखा था — *सामाजिक न्याय, समानता, गरिमामय जीवन।*

बाबा साहेब ने कहा था — *बूढ़ा कर्मचारी भीख नहीं मांगेगा, उसे सम्मान से जीने का अधिकार होगा।*

तो फिर आज 2004 से बंद पुरानी पेंशन को लागू करने पर चुप्पी क्यों है?

आज देश का कर्मचारी 30-35 साल सरकार की सेवा करता है। अपना खून-पसीना देता है। जवानी देश को दे देता है। और बुढ़ापे में उसे कहा जाता है — *“अब तुम शेयर बाजार के भरोसे जियो।”*

क्या यही है संविधान की आत्मा?
क्या यही है बाबा साहेब का सपना?

हम संविधान दिवस पर शपथ लेते हैं, लेकिन कर्मचारी की बुढ़ापे की लाठी छीन लेते हैं। हम अंबेडकर को माला पहनाते हैं, लेकिन उनके बनाए सामाजिक न्याय को भूल जाते हैं।

हम किसी का विरोध नहीं कर रहे।
हम सिर्फ इतना कह रहे हैं —

*अगर संविधान को सच में मानते हो,*
*अगर बाबा साहेब को सच में नमन करते हो,*
*तो 2004 से बंद पुरानी पेंशन को फिर से लागू करो।*

पेंशन कोई दान नहीं है।
पेंशन कोई भीख नहीं है।
पेंशन कर्मचारी के 35 साल की मेहनत का हक है।
पेंशन बुढ़ापे में सम्मान से जीने का अधिकार है।

आज संविधान दिवस है।
आज हम फिर संकल्प लेते हैं —
जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं होगी, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

*संविधान जिंदाबाद!*
*बाबा साहेब अमर रहें!*
*पुरानी पेंशन लागू करो!*

*- ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संयोजक एवं कर्मचारी साथी, बुरहानपुर*

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button