नगर निगम कर्मचारी कल रहेंगे हड़ताल पर पूरे शहर में नहीं होगा कोई भी काम सफाई व्यवस्था होगी प्रभावित
नगर निगम कर्मचारी कल रहेंगे हड़ताल पर पूरे शहर में नहीं होगा कोई भी काम सफाई व्यवस्था होगी प्रभावित जैसा अध्यक्ष ने बताया कीदिनांक 7/11/2025 मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ शाखा भोपाल की संघ कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें निगम कर्मचारीयों की वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई निगम द्वारा 15 दिवस का वेतन भुगतान किया जा रहा है जिसके विरोध में संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा टूल डाउन कर किया जाएगा सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कल दिनांक 8 नवंबर 2025 को नगर निगम भोपाल में कोई भी काम नहीं किया जाएगा कर्मचारियों ने काम बंद करने का निर्णय लिया है सभी कर्मचारी नाराज है कि पूरे महा ईमानदारी से नगर निगम में काम करा है शहर की गंदगी को साफ करा वेतन के नाम पर सिर्फ 15 दिन का वेतन भुगतान किया गया है इसके विरोध में समस्त कर्मचारी कल नगर निगम भोपाल में काम बंद करेंगे ।
मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ भोपाल



