अपराध

आरोपी सत्येंद्र सोनी लेखापाल जिला पंचायत कटनी द्वारा आवेदक से विवो वी 70 मोबाइल की मांग की जा रही थी जिसके बाद जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने 5000 की रिश्वत लेते किया ट्रेप

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदक – आशीष कुमार दुबे पिता श्री ओंकार प्रसाद दुबे उम्र 40 साल निवासी ग्राम निगहरा तहसील बडवारा जिला कटनी।

आरोपी- सत्येंद्र सोनी, पिता श्री स्व श्री मुलायम चंद सोनी उम्र -48  वर्ष, पद-  लेखापाल जिला पंचायत कटनी।

घटना दिनांक–26.02.2026

ट्रैप राशि -5000 रु (पांच हजार रु)

घटनास्थल- जिला पंचायत कटनी।

विवरण -आवेदक उपरोक्त को निलंबन से बहाल करवाने के एवज में आरोपी सत्येंद्र सोनी लेखापाल जिला पंचायत कटनी द्वारा आवेदक से विवो वी 70 मोबाइल की मांग की जा रही थी जिसकी कीमत वर्तमान में मार्केट में 53999 रूपये है, आवेदक द्वारा निवेदन करने पर पहली किस्त के रूप में 5000 रु तथा फरवरी का वेतन मिलने पर 10000 एवं  शेष राशि बहाल होने पर वेतन मिलने के उपरांत  किस्त के रूप मे रिश्वत की मांग की जा रही है। आज दिनांक 26.02.26 को आरोपी उपरोक्त को ₹5000 की पहली किस्त लेते हुए जिला पंचायत कटनी में स्थापना शाखा में रंगे हाथ पकड़ा  गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य-टी.एल.ओ निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक श्री बी एम नरवरिया , एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button