एमपी ईएसबी एसआई भर्ती: NSUI का विरोध

भोपाल,
एमपी एसआई भर्ती परीक्षा में चल रहे विवाद को लेकर आज राजधानी भोपाल में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नोटों से भरा बैग लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया, जिससे उन्होंने यह संदेश दिया कि “भ्रष्टाचार से भरी परीक्षा भर्ती परीक्षा प्रक्रिया करवाने वाली परीक्षा एजेंसी कर्मचारी चयन मंडल ब्लेकलिस्टेड निजी कंपनी से सांठ गाँठ कर पैसे लेकर नौकरियाँ बेचने की तैयारी में है “
एनएसयूआई ने मांग की कि जिस विवादित निजी कंपनी अपटेक लिमिटेड को भर्ती परीक्षा संचालित करने का ठेका दिया गया है, जो की विभिन्न राज्यो में ब्लैकलिस्टेड है उसे तुरंत हटाया जाए, और उसकी जगह किसी नई, पारदर्शी और विश्वसनीय एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस कंपनी पर पहले भी परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं।
उसी कंपनी के साथ साँठ गाँठ कर कर्मचारी चयन मंडल एवं सरकार छात्रों का भविष्य दांव पर लगाने जा रही है ।
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सोनी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो संगठन राज्यभर में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को सड़कों तक ले जाएगा। एन एस यू आई महासचिव रेहान अहमद ने कहा की लगभग 8 वर्षों के बाद एमपी एसआई की भर्ती में एमपी गवर्मेंट और ईएसबी बाकी की पूर्व में आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के तर्ज पर धाँधली करने की तैयारी कर रही है ।
इस दौरान संगठन के प्रदेश महासहचिव हेमंत रजक, जिला महासचिव हादी कुरैशी, जिला महासचिव वरुण निमोदा, आदित्य कौरव, अमन ख़ान,अजय उइके, पीयूष फ़ोटफोड़, अंश पटेल, मुकुल परासर, देवांश शर्मा, मो गाजाली, यश मोहने , प्रवज्जवल लंडे , तिलक सिंह ठाकुर , अयांश बक्श, तैयब अली, कैफ़ उस्मानी, अब्दुल सुबूर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




