मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक भोपाल (ग्रामीण) रामशरण प्रजापति के निर्देशन में थाना बैरसिया परिसर में बैरसिया संभाग के थाना बैरसिया, नजीराबाद एवं गुनगा क्षेत्र की ग्राम रक्षा समितियों की बैठक आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक भोपाल (ग्रामीण) रामशरण प्रजापति के निर्देशन में थाना बैरसिया परिसर में बैरसिया संभाग के थाना बैरसिया, नजीराबाद एवं गुनगा क्षेत्र की ग्राम रक्षा समितियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया एवं एसडीओपी बैरसिया सर्वप्रिय सिन्हा की उपस्थिति में सभी ग्राम समिति सदस्यों को ड्रेस व सुरक्षा सामग्री वितरित की गई।
बैठक में ग्राम रक्षा समिति के लगभग 100 सदस्य तथा बेरसिया संभाग के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।