बजट से सरकारी कर्मचारि निराश

प्रदेश कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि बजट मे कर्मचारियों को कुछ भी नहीं दिया यहाँ तक कि केंद्र के समान महगाई भत्ता, कैशलेस सुविधा एवं सीधी भर्ती के लिए कोई प्रावधान नही किया
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान, नेशनल मूवमेंट के अनिल बाविस्कर, विजय राठौड़,शिक्षक कांग्रेस के धर्मेंद्र चौक से, स्थाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति, सचिव संघ के जिला अध्यक्ष नितेश राजपूत, मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद जी, प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष दलाल ने वर्ष 26-27 के बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की कर्ज मे डूबी सरकार ने इस बजट मे कर्मचारियों को कुछ भी नही दिया यहाँ तक की महगाई भत्ता एवं सेवानिवृत के बाद रिक्त पदों पर सीधी भर्ती तक का प्रावधान तक नही किया है कर्मचारियों एवं बेरोजगार युवाओं मे भारी असंतोष है जो कि चिंता का विषय है इस सरकार को कर्मचारी एवं बेरोजगार युवाओं की कोई परवाह नही है यहां तक की पेंशनर्स के लिए भी कुछ नहीं है प्रदेश में शेष रह गए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं है सरकार पारिवारिक पेंशन देने की बात कर रही है लेकिन जीते जी पुरानी पेंशन की बात नहीं हो रही है मृत्यु के बाद 30% परिवार को मिलेगा लेकिन जीते जी नहीं मिलेगा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के जीते जी 2005 से बंद पुरानी पेंशन प्रथम नियुक्ति दिनांक से चाहिए




