भोपाल: होटल आर्च मेनर की पानी की टंकी में मिला 60 वर्षीय कर्मचारी का शव, प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने*

राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित आर्च मैनर होटल में प्रबंधन की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ होटल की पानी की टंकी में 60 वर्षीय कर्मचारी अशोक रजक का शव मिला। बजरिया निवासी अशोक पिछले 20 वर्षों से होटल में कपड़े धोने का कार्य कर रहे थे।
प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल
इस घटना ने होटल में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक कर्मचारी का शव टंकी में मिलना प्रबंधन की कार्यशैली और सुरक्षा में बड़ी चूक को उजागर करता है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ और इतने समय तक प्रबंधन को भनक क्यों नहीं लगी।
पुलिस जांच जारी
एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
“होटल की पानी की टंकी से कर्मचारी का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।”
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।



