शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में 22 दिसंबर 2025 को भारत के महान गणितज्ञ श्री श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में 22 दिसंबर 2025 को भारत के महान गणितज्ञ श्री श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर गणित दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रुचि एवं तार्किक सोच का विकास करना था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और अध्यक्ष महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) कमर तलत रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. तापस मुखर्जी द्वारा रामानुजन के जीवन, संघर्ष एवं गणित के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए श्री सुरेंद्र कुमार मेहर विभागाध्यक्ष गणित ने गणित विषय आसान है कठिन नहीं है, यह बताते हुए अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणित दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और विजेता छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष साहू ने सुंदर और आकर्षक ढंग से किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री मोहित कुमार (विभागाध्यक्ष भौतिकी) ने गणित विषय की जानकारी देते हुए कलात्मक रूप में किया।








