अपराध

आगर मालवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,लगभग 5 करोड़ रूपए की अवैध मादक पदार्थ व उपकरण जप्त

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के संगठित कारोबार के विरुद्ध निरंतर सघन कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में आगर मालवा पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर लगभग 5 करोड़ रूपए के अवैध मादक पदार्थ एवं उपकरण जब्‍त की है।
यह कार्रवाही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक आगर मालवा श्री विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार बोयट, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर श्री मोतीलाल कुशवाहा तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री शशि उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली आगर मालवा पुलिस द्वारा की गई। 
20 जनवरी को थाना कोतवाली आगर में मुखबिर सूचना के आधार पर आगर-सुसनेर रोड स्थित आमला क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी फैजान पिता अब्दुल मन्नान, निवासी नुरानी नगर सुसनेर, को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कब्जे से 330 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (एमडीए ड्रग्स), जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख रूपए तथा एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर यह तथ्य सामने आया कि मादक पदार्थों की आपूर्ति राजस्थान के झालावाड़ जिले से की जा रही थी। सूचना पर 28 जनवरी 2026 की रात्रि में आगर मालवा पुलिस एवं राजस्‍थान पुलिस की संयुक्‍त टीम द्वारा ग्राम घाटाखेड़ी, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान आरोपी ताहिर खान के निवास पर संदिग्ध केमिकल छिपाने का प्रयास करते हुए उसके परिजन शाहीर खान एवं मुनव्वर खान उर्फ राजा को मौके से गिरफ्तार किया गया। घर की तलाशी के दौरान लगभग 1 किलोग्राम स्मैक, 2 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 2 किलोग्राम केटामाइन, 25 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, सोडियम कार्बोनेट लगभग 5 किलोग्राम, अमोनियम नाइट्रेट लगभग 7 किलोग्राम, एमडी ड्रग निर्माण में प्रयुक्त मशीन, 02 ड्रम, 07 मोबाइल फोन, 02 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 01 भरमार गन एवं 01 एयर गन जप्त की गई।
यह कार्रवाई इस बात को स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध संगठित गिरोहों पर राज्य और अंतर्राज्यीय स्तर पर निरंतर सख्त प्रहार कर रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच जारी है।
*क्रमांक-47/26                  राजेश दाहिमा*

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button