मध्य प्रदेश
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव चलो अभियान के अंतर्गत आज बुधनी विधानसभा के ग्राम लाड़कुई में

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत आज बुधनी विधानसभा के ग्राम लाड़कुई में रहेंगे
9 फरवरी को पूर्व सीएम लाड़कुई में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे।
मंदिर दर्शन, स्वच्छता अभियान, घर-घर संपर्क, प्रमुख लोगो से चर्चा, महिलाओं से संवाद और चौपाल पर चर्चा करेंगे
मोदी सरकार और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में करेंगे आम जन से चर्चा।
पार्टी संबंधी बैठकों में भी होंगे शामिल। बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, पार्टी पदाधिकारी के साथ करेंगे चर्चा