डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पुलिस टीम को दी बधाई,MP पुलिस ने किया डिजिटल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन

भोपाल,
सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार आधारित प्रशासनिक सुधार तथा नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु मध्य प्रदेश पुलिस की एससीआरबी टीम ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आज मप्र पुलिस के मुखिया डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा से सौजन्य भेंट की। यह उपलब्धि प्राप्त करने पर डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी व उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी श्री जयदीप प्रसाद, आईजी श्री हरिनारायण चारी मिश्रा, एआईजी श्रीमती ऋचा चौबे, श्री दीपक ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक श्री मनीष चौबे, निरीक्षक श्रीमती इंद्रा नामदेव, निरीक्षक श्रीमती डॉली गोस्वामी, उप निरीक्षक श्रीमती मनीषा रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक श्री गोपाल मौर्य, प्रधान आरक्षक श्री अर्शदीप सिंह, प्रधान आरक्षक श्री दीपेश यादव एवं आरक्षक श्री रितेश ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि The Indian Express Group द्वारा आयोजित Technology Sabha Awards समारोह में डिजिटल गवर्नेंस, तकनीक आधारित पुलिसिंग एवं नागरिक सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘IT Implementation for Governance & Public Service Delivery’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
Technology Sabha Awards देशभर में शासन एवं सार्वजनिक सेवा वितरण में सूचना प्रौद्योगिकी के उत्कृष्ट उपयोग को सम्मानित करने वाला प्रतिष्ठित मंच है। इस मंच पर मध्यप्रदेश पुलिस को प्राप्त यह सम्मान राज्य में लागू डिजिटल पहलों की प्रभावशीलता, नवाचार क्षमता एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण है।




