नशीला कफ सिरप अपराध का फरार प्रमुख आरोपी अर्जुन मालवीय,30,000 रु का इनामी, एसटीएफ ने भैंसदेही बैतूल से किया गिरफ्तार

*एसटीएफ मध्य प्रदेश द्वारा नशीला कफ सिरप अपराध का फरार प्रमुख आरोपी अर्जुन मालवीय जिस पर ₹30,000 (तीस हजार) का इनाम घोषित था उसे भैंसदेही बैतूल से गिरफ्तार*
कर 5 दिवस की पुलिस रिमांड पर लिया l
अर्जुन मालवीय मूल निवासी टीला खेड़ी थाना खजूरीसड़क जिलाभोपाल उक्त अपराध की प्रमुख कड़ी है जिससे एसटीएफ द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है l
आरोपी अर्जुन मालवीय द्वारा सुरेंद्र पैलेस, बागसेबनिया जिला भोपाल में *अर्जुन ट्रेडर्स के नाम से एक डमी दुकान खोली गई जिसमें मेडिसिन का क्रय विक्रय होना नहीं पाया गया*
उक्त अर्जुन ट्रेडर्स के पता पर मंगाया गया नशीला कफ सिरप ऑनरेक्स की 49920 सी.सी. ( लगभग 50,000) गांधीनगर पटेल सिटी स्थित मकान में चल रही रीपैकिंग करने वाली अवैध फैक्ट्री से दिनांक 28/29 मई की रात्रि एसटीएफ द्वारा बरामद की गई थीl



