मध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने त्यौहार पर शांति, सौहार्द एवं भाईचारा के

आगामी त्यौहार होलिका दहन, धूलहेंडी, रंगपंचमी, रमजान, ई- उल- फितर, चैत्र नवरात्र इत्यादि त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा आज दोपहर आयुक्त कार्यालय परिसर में हिंदू उत्सव समिति, नगर रक्षा समिति एवं शांति समिति, गणमान्य नागरिकों तथा MPEB, PWD, नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर त्यौहारों के दौरान शहर में शांति, आमजनों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु चर्चा की गई

तथा त्यौहारों की तैयारियों, जुलूस मार्ग, बिजली इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही उपस्थित नागरिको से सुझाव भी जाने गए। समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही सभी त्यौहार शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्वक एवं भाई चारे की भावना से मनाने का आग्रह कियाl होलिका दहन, धूलहंडी, चल समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस का सहयोग करने व किसी भी अफवाहों पर ध्यान नही देने व पुलिस को सूचना देने हेतु अपील कीl

उपरांत पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने सभागार में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली जाकर उक्त त्यौहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर त्यौहारों की तैयारियों, जुलूस मार्ग इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं सभी त्यौहार शांतिपूर्ण रुप से एवं सौहार्दपूर्वक, भाई चारे की भावना से मनाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने एवं नगर रक्षा समिति, शांति समिति तथा गणमान्य नागरिको की बैठक आयोजित कर आवश्यक चर्चा करने हेतु निर्देशित कियाl साथ ही त्यौहारों के दौरान देर रात्रि तक थाना क्षेत्र में रहने, बलवा ड्रिल सामग्री साथ में रखने एवं अलर्ट रहते हुए सोशल मीडिया पर नजर रखने हुए निर्देश दिए गए l

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नगर निगम, MPEB, PWD, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, नगर/ग्राम रक्षा समिति, शांति समिति के पदाधिकारी/सदस्य एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहेl

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button