यातायात स्टाफ ने बस की टक्कर से घायल व्यक्ति को इलाज हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाकर व्यक्ति की बचाई जान

आज दिनांक 18/05/2024 को समय लगभग दोपहर 1:30 बजे वर्मा ट्रैवल की बस mp- 04 ZJ 2375 जो भोपाल से उज्जैन जाते समय लालघाटी चौराहे पर सिग्नल तोड़ते हुए निकल रही थी,

तभी ज़ेबरा क्रॉसिंग में सड़क पार कर रहे विजय बहादुर उम्र 40 वर्ष को जोरदार टक्कर मार कर गिरा दिया, जिससे बस का पिछला पहिया उक्त व्यक्ति के बाएं पैर पर चढ़ा दिया,
जिससे घुटने के नीचे और उसे व्यक्ति का पर काफी फ्रेक्चर हो गया था,
घटना होते ही लालघाटी पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे सूबेदार मुनेंद्र मिश्रा, आरक्षक विपिन, आरक्षक राकेश मिश्रा ने घायल को कपड़े से बांधकर प्राइवेट ऑटो में तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाकर भर्ती कराया.
जहां व्यक्ति का इलाज जारी है डॉक्टर ने बताया कि यदि समय होते अस्पताल नहीं लाया जाता तो अत्यधिक खून बहने से उक्त व्यक्ति की जान जा सकती थी
उक्त बस को कोहेफिजा थाने में जप्त कर धारा 279, 337 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है



