भगवान भोलेनाथ का फूलों से मंदिर श्रंगार भक्त रवि भाई फूलवाले ने किया |

🚩🚩 *हर हर महादेव* 🚩🚩
श्री प्रेमचंद हनुमान मंदिर परिसर में विराजित द्वादश ज्योतिर्लिंग का विधान पूर्वक रुद्राभिषेक पूजन श्री प्रेमचंद हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में *महाशिवरात्रि पर्व* पर ट्रस्टी आचार्य पंडित योगेश शर्मा महाराज द्वारा ट्रस्टी जजमान गण सर्वश्री पं. मोतीलाल रिछारिया , विनोद साहू , शैलेश निंभोरे एवं आशीष शर्मा के हस्ते सपत्निक कराया गया |
प्रतिवर्ष अनुसार भक्तों को प्रसादी फल वितरण की व्यवस्था ट्रस्टी श्रीमती प्रतिभा संतोषसिंह दीक्षित द्वारा की गई एवं अभिषेक हेतू दूध दही घी का दान ट्रस्टी मुकेश शाह श्रीकृष्ण दूध डेयरी ने प्रदान किया |
भगवान भोलेनाथ का फूलों से मंदिर श्रंगार भक्त रवि भाई फूलवाले ने किया |
इस पावन पर्व पर ट्रस्ट अध्यक्ष दिनेश सुगंधी , ट्रस्ट सचिव श्रीमति सुनीता शर्मा एवं ट्रस्टी लाहनु महाजन ने संपूर्ण भक्तिभाव से अपनी सेवाएं प्रभु चरणो में अर्पित की | पूजन दर्शन के लिए संपूर्ण दिवस भक्तों का तांता लगा रहा |




