अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की जिला इकाई का गठन

अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की जिला इकाई का गठन किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफाक खान की अनुमति से तथा संस्थापक अध्यक्ष साजिद निसार अहमद साहब के अनुशंसा एवं सलाहकार समिति की प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित की अनुमति से बुरहानपुर उर्दू शिक्षक संघ जिले का गठन किया गया जिसे सर्वानुमति से जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, उपाध्यक्ष शाहिद हसन, सचिव मुजफ्फरपुर हुसैन अंसारी कोषाध्यक्ष जमील यामीन सिद्दीकी ,संगठन मंत्री इसरार अहमद एवं जियाउद्दीन को बनाया गया इस अवसर पर सभी का पुष्पहार द्वारा स्वागत किया गया अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने सभी जिलाकार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की और जिला कार्यकारिणी से आशा है कि आप उर्दू के सर्वांगीण विकास के लिए आप सभी तन मन धन से कार्य करेंगे अंत में आभार प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली द्वारा माना गया इस अवसर पर बहादुर मीर, शेख रहमान खान नैमुर रहमान, जावेद अहमद, मुख्तार खान, शकिलअहमद, अरमान खान, आरिफ अंसारी, सत्तर सर ,अरमान खान, इकबाल सर आदि उपस्थित थे।



