म.प्र. राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड के नवागत आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक श्री राघवेन्द्र सिंह (आई.ए.एस.) ने कार्यभार ग्रहण किया।

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मण्डी) बोर्ड के नवागत आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक श्री राघवेन्द्र सिंह (आई.ए.एस.) ने आज कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक श्री अनुराग सक्सेना द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री सिंह ने बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा कर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान आई.टी. युग में मण्डी बोर्ड को भी सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी है। उन्होंने विभागीय कार्यों में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, कार्यप्रणाली को अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर संचालक श्री अमन पस्तोर, सुश्री संगीता ढोके, संयुक्त संचालक श्री एस.के. कुमरे एवं श्री नितिन कोल्हे, उप संचालक श्रीमती रश्मि कश्यप, श्री अविनाश पाठे एवं श्रीमती सोना जायसवाल, चीफ प्रोग्रामर श्री संजीव अग्निहोत्री, सहायक संचालक श्री योगेश नागले सहित मण्डी बोर्ड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवागत आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।



