मध्य प्रदेश
आधी रात को बदले CM के प्रमुख सचिव, मोहन यादव के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह

डॉक्टर मोहन यादव को हाल ही में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद नए सिरे से अधिकारियों की जमावट किए जाने की संभावना जताई जा रही थी।

मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ये फेरबदल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पद पर हुआ है।
वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के जिम्मेदारी मनीष रस्तोगी संभाल रहे थे। लेकिन आप उनकी जगह खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह को यह पद सौंप दिया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग मुख्य सचिव वीरा राणा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।