संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ज्ञापन आंदोलन होगा

मध्य प्रदेश अधिकारी/ कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अपनी 51 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित कर ज्ञापन कलेक्टर महोदय जी को सौंपेंगे
उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष, नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक, संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि अधिकारी कर्मचारी यो की न्यायोचित मांगों के संबंध में मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन के माध्यम से मांगो की पूर्ति हेतु ध्यान आकर्षण कराया गया किंतु मांगों की निराकरण की संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ जिससे कर्मचारियों में निराशा का माहौल है संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत ने बताया कि इस संबंध में संयुक्त मोर्चा की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, शिक्षक कांग्रेस, मंडी कर्मचारी महासंघ ,स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ, अजेक्स, अपेक्स संघ के,, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ, लिपिक वर्गीय संघ कल सभी संयुक्त मोर्चा के घटक दल कलेक्ट्रेट कार्यालय में शाम 5:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय मुख्य सचिव के नाम से मान्य कलेक्टर महोदय को जी को ज्ञापन दिया जाएगा आज की इस बैठक में संजय रायूत, अमर पाटील धनराज पाटील, धर्मेंद्र चौकसे, हेमंत सिंह ठाकुर, हीरालाल प्रजापति, संतोष निंबोर,अनिल बाविस्कर, बृजेश राठौर विनोद पवार शालिग्राम चौधरी सभी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि ने अपने-अपने विचार रखें और सभी ने एक स्वर से शासन से कर्मचारियों/ अधिकारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने हेतु आवाहन किया एवं सभी कर्मचारी साथियों को अधिक से अधिक संख्या में ज्ञापन में पधारने हेतु आवाहन किया है
