मध्य प्रदेश

प्रांतीय प्राचार्य-प्रधानाचार्य योजना बैठक–2026 आयोजित,राष्ट्र निर्माण के 75 वर्ष: 2027 में प्रारंभ होगा विद्या भारती का अमृत महोत्सव,उत्कृष्टता का सम्मान एवं कम्प्यूटर पाठ्य पुस्तक के नवीन संस्करण का विमोचन*

शिवपुरी/भोपाल। विद्या भारती मध्यभारत प्रांत की प्रांतीय प्राचार्य-प्रधानाचार्य योजना बैठक–2026 तीसरे दिन रविवार को संपन्न हुई।
बैठक में विद्या भारती के अखिल भारतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
प्रथम सत्र में मंच पर विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कान्हेरे, अखिल भारतीय मंत्री श्री शिव प्रसाद जी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मोहनलाल गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी, एवं प्रादेशिक सचिव डॉ. शिरोमणि दुबे की विशेष उपस्थिति रही।

समापन सत्र के मुख्य वक्ता श्री शिव प्रसाद ने विद्या भारती के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘अमृत महोत्सव’ की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव गुरु पूर्णिमा 2027 से गुरु पूर्णिमा 2028 तक मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर विविध प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिससे समाज में विद्या भारती का वैशिष्ट्य व्यापक रूप से स्थापित हो सके।

उन्होंने अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रस्तावित प्रमुख बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला, जिनमें केंद्रीय विषय को आधार बनाकर कार्यक्रमों का आयोजन, शिशु वाटिका केंद्रित गतिविधियाँ, विद्वत परिषद की 75 गोष्ठियाँ, विद्या भारती का लक्ष्य समाज का लक्ष्य बनाना, लक्ष्यों की प्राप्ति की सतत समीक्षा, आधारभूत विषयों पर आधारित कार्यक्रमों का संचालन तथा प्रांत में 75 समयदानी कार्यकर्ताओं का निर्माण प्रमुख हैं। इसके साथ ही 12 से 14 नवंबर 2027 को अखिल भारतीय ‘घोष संगम’ का आयोजन भी प्रस्तावित है।

वर्तमान में शिवपुरी में आयोजित यह योजना बैठक शिक्षा, संस्कार एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विभिन्न सत्रों के माध्यम से न केवल कार्य की समीक्षा की गई, बल्कि भविष्य के लिए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजनाओं का निर्माण भी किया गया जो आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा।

*उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मानित किया*

अधिकारियों द्वारा उन सभी विद्यालयों के प्राचार्य-प्रधानाचार्य का सम्मान किया गया, जिनका परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा एवं विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। विशेष रूप से सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय गोविंद नगर का प्रदर्शन अत्यंत उल्लेखनीय रहा, जहाँ सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। साथ ही विद्यालय की छात्रा दीपिका लोधी ने प्रदेश की मेरिट सूची में आठवाँ स्थान प्राप्त किया।

*कंप्यूटर की नवीन संस्करण की पुस्तकों का विमोचन*

इस अवसर पर शारदा प्रकाशन के निदेशक श्री योगेंद्र कुलश्रेष्ठ द्वारा नवीन संस्करण की कंप्यूटर पुस्तकों का विमोचन अतिथियों द्वारा कराया गया। यह नवीन पाठ्यसामग्री आगामी वर्षों में सभी विद्यालयों में लागू की जाएगी, जिससे शिक्षा में आधुनिकता एवं तकनीकी समन्वय को नई दिशा प्राप्त होगी।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button