विभागीय जांच पेंडिंग है तो नहीं होंगे पदस्थ, MP-119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार,नए जिलों में पोस्टिंग हुई

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वही राजस्व विभाग के 119 राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार बनाया गया है। और उनकी पदस्थापना नए जिलों में की गई है।
नोट –
यदि किसी राजस्व निरीक्षक पर विभाग स्तरीय जांच, आपराधिक प्रकरण चल रहा है, तो उन्हें नायब तहसीलदार नहीं बनाया जाएगा
राजस्व विभाग के द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 119 राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल सभी राजस्व निरीक्षक अपने जिलों में प्रभारी नायब तहसीलदार का पद ग्रहण करें।
अगर कोई राजस्व निरीक्षक, प्रभारी नायब तहसीलदार का प्रभार लेने से इंकार करता या उपस्थित नहीं होता तो उसका नाम हटा दिया जाएगा।
राज्य शासन की समय-समय पर ट्रांसफर पॉलिसी भी लागू रहेगी। अधिकारी को उच्च पद वाले ही भत्ते प्राप्त होंगे ।
राजस्व निरीक्षक के नायब तहसीलदार बनने से कोई क्रमोन्नति नहीं मिलेगी।
नायब तहसीलदार के पद पर ही काम करना होगा।
कार्यवाहक नायब तहसीलदार के रूप में तहसीलदार की शाक्तियां प्राप्त होगी।




