विद्या–भारती, मध्यभारत प्रांत की पाइपर बैण्ड की कार्यशाला का शुभारंभ

भोपाल। विद्या–भारती, मध्यभारत प्रांत की घोष परिषद् द्वारा तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय पाइपर बैण्ड की कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक–14/11/2025 को संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन सत्र में प्रांत घोष प्रमुख श्री सतीश जी अग्रवाल एवं शारदा बिहार के प्रबंधक डॉ. राजेश जी तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
भोपाल स्थित शारदा बिहार आवासीय प्रकल्प में आयोजित उक्त कार्यशाला में मध्यभारत प्रांत की 05 इकाइयों से कुल 70 प्रशिक्षार्थी एवं आचार्य–दीदीयों ने सहभागिता की है। यह कार्यशाला 16/11/2025 तक आयोजित की जाएगी।
उद्घाटन सत्र में भोपाल विभाग के घोष प्रमुख श्री निखिल चौसरिया, वरिष्ठ–विभाग प्रमुख श्री दीपक जी ताम्रकार सहित घोष के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। श्री अरविंद सोनकर, श्री विशाल जी खरे, श्री हेमरंजन जी सेन सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों में घोष के प्रति रुचि, सांघिकता एवं प्रतियोगिता की दृष्टि से निपुणता एवं सिद्धता प्राप्त कर स्वयं को स्रोत शिक्षक के रूप में विकसित करना है। इस कार्य हेतु मुख्य रूप से शिक्षक श्रीमती पूनम रावत, श्री अतुल्य राणा एवं श्रीमती माधुरी यादव एवं श्री मानस साहू द्वारा सभी पाइपर बैण्ड वादकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यशाला के दूसरे दिन दिनांक–15/11/2025 के प्रेरण सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यभारत प्रांत के प्रांत घोष शिक्षण प्रमुख श्री नितिन जी गर्ग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें उन्होंने सभी वादकों से अपने पूर्ण तन–मन से ध्यान–केन्द्रित कर प्रशिक्षण प्राप्त करने की अभि की एवं शोधालालन एवं नई रचनाओं के लिए भी तैयार करने हेतु अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार के वाद्यों का उपयोग भारतीय सेना द्वारा भी किया जाता है जिसके माध्यम से सीधे रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने अध्ययन के साथ इस विधा में निपुणता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता–पिता का नाम रोशन कर सकते हैं।




