अपराधमध्य प्रदेश

311 नग कछुए इंडियन टेंट टर्टल पकडे, RPF और  STF  एवं उड़नदस्ता  संयुक्त कारवाही मे

आज दिनांक, 3/02/2026 को श्रीमान मुख्य वन संरक्षक महोदय श्री क्षितिज कुमार वन  वृत्त भोपाल एवं  श्रीमान वनमण्डलाधिकारी महोदय श्री लोकप्रिय भारती  सामान्य वन मण्डल भोपाल एवं उपवन मण्ड‌लाधिकारी महोदय डी.एस. चौहान सा.व.भोपाल की  सूचना के आधार पर  वन परिक्षेत्र अधिकारी महोदय उड़नदस्ता भोपाल एवं स्टाफ  के साथ STF भोपाल के उपवनमण्डलाधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार एवं उनके अधिनस्थ कर्मचारियो के साथ कछुए की सूचना पर संत ह्रदय रामनगर (वैरागढ)रेलवे स्टेशन भोपाल  पहुचे यहाँ पर RPF स्टॉफ द्वारा एक आरोपी जिसका नाम अजयसिंह राजपूत निवासी इन्दौर उम्र 25 वर्ष के लगभग रेल्वे मे कोच ने अटेंडर  का कार्य करता है। इसके पास से दो बेग मिले जिसको RPF स्टॉफ  संत ह्रदयराम नगर (वैरागढ)रेलवे स्टेशन भोपाल  द्वारा चेक करने पर उक्त बेगो को खुलवाकर चेक करने पर उक्त बेग से 311 नग कछुए इंडियन टेंट टर्टल  मिले RPF द्वारा आरोपी से उक्त कछुए  के बारे में पूछताछ  किया  गया पूछताछ  पर बताया कि मुझे एक व्यक्ति जिसका नाम रविन्द्र कश्यप ने ईन्दौर एवं  देवास पार्सल छोडने के लिए 2500/- रुपये का लालच दिया जिसे में लेकर जा  रहा था जिससे संत ह्रदयराम नगर भोपाल मे RPF द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
                                       RPF स्टॉफ संत ह्रदयराम नगर (वैरागढ)रेलवे स्टेशन भोपाल  एवं  STF  एवं उड़नदस्ता भोपाल द्वारा संयुक्त कारवाही की गई तथा STF भोपाल द्वारा विवेचना की जा रही है |

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button