मध्य प्रदेश
स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में पुलिस मुख्यालय में दो मिनट का मौन धारण किया गया

भोपाल, 30 जनवरी 2026। प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में सम्पूर्ण देश में दो मिनट का मौन रखा जाता है।
इसी क्रम में आज 30 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे नवीन पुलिस मुख्यालय परिसर, भोपाल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।





