अपराध

लोकायुक्त इकाई उज्जैन की सफल ट्रेप कार्यवाही राकेश राठौर, जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग, नीमच एवं हरीश चौहान, अधीक्षक, उत्कृष्ट बालक छात्रावास को 1,00,000/-रूपए ट्रैप किया


महानिदेशक, लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर श्री मनोज कुमार सिंह उप महानिरीक्षक के प्रभावी मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग उज्जैन के द्वारा सफल ट्रेप कार्यवाही

ट्रेप दिनांक 25.06.2026
नाम  आवेदिका- कुर्दुला एक्का, अधीक्षिका, जूनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर जिला नीमच, निवासी- 115 संत हिरदाराम नगर, हामू खेड़ी देवास रोड उज्जैन
आरोपी –  राकेश राठौर, जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग, नीमच
एवं हरीश चौहान, अधीक्षक, उत्कृष्ट बालक छात्रावास जिला नीमच
रिश्वत राशि- 1,00,000/-रूपए
कार्य का विवरण –  आवेदिका कुर्दुला एक्का जूनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर जिला नीमच में  अधीक्षिका के पद पर पदस्थ है। आवेदिका की छात्रावास में अनियमिताएं के चलते निलंबन कर विभागीय जांच प्रारंभ की गई थी, विभागीय जांच में सहयोग करने एवं पुराना रूका हुआ वेतन  निकालने के संबंध में राकेश राठौर एवं हरीश चौहान, अधीक्षक द्वारा 1 लाख 25 हज़ार रुपये की माँग की गई। राकेश राठौर, जिला संयोजक एवं हरीश चौहान को 1,00,000/- रूपए रिश्वत राशि लेते ट्रेप किया गया । रिश्वत राशि हरीश चौहान की पेंट की दाहिनी जेब से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा-7,  भ्र0नि0अधिनियम 1988 संशो0अधि0 2018 व 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
ट्रैप दल –
डीएसपी श्री दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्र.आर. हितेश ललावत, आर. उमेश जाटव, आर. श्याम शर्मा, आर. मोहम्मद इसरार, आर. संजीव कुमारिया, कंप्यूटर ऑपरेटर अंजली पुरानिया।

*लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । आमजन से अपील है कि यदि कोई लोकसेवक अधिकारी, कर्मचारी किसी शासकीय कार्य को करने हेतु रिश्वत की मांग करता है, तो लोकायुक्त उज्जैन को मोबाईल नंबर 9425103975 पर अथवा शासकीय दूरभाष 0734-2512756 पर सम्पर्क कर सकता है ।*

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button