राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में बंगाल के प्रसिद्ध नृत्य “पुरुलिया छाव” के समूह नृत्य का मंचन विश्वविद्यालय के स्पिक मैके और हेरिटेज क्लब द्वारा किया गया

भोपाल -राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में बंगाल के प्रसिद्ध नृत्य “पुरुलिया छाव” के समूह नृत्य का मंचन विश्वविद्यालय के स्पिक मैके और हेरिटेज क्लब द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु सहित विश्ववविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
सांस्कृतिक प्रस्तुति में छाव नृत्य में विशालकाय मुखौटे पहन कर श्री तारापद रजक और समूह ने अपनी मन्त्रमुग्ध प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर आलोक शर्मा ने कहा कि शिक्षणेत्तर गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों को एक दृष्टि प्राप्त होती है जी उनके विकास में सहायक होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम
संयोजक डॉक्टर नोईन खलीक ने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ भारत की सांस्कृतिक परंपरा से अवगत कराने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







