मध्य प्रदेश
उमा भारती जी ने उज्जैन में खड़े हनुमान जी के मंदिर के पास रास्ते का समाधान निकालने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र

उमा भारती ने मंदिरों को लेकर CM मोहन यादव को लिखा पत्र
उमा भारती ने उज्जैन में खड़े मंदिरों को हटाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में मस्जिद को हटाने के बजाय रास्ते में बदलाव कर समाधान निकाला गया था।
उमा भारती ने कहा कि इसी तरह उज्जैन में भी मंदिरों को हटाने के बजाय वैकल्पिक रास्ता निकालकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले में संवेदनशीलता के साथ विचार करने और मंदिरों को बचाने के लिए उचित समाधान निकालने का आग्रह किया है।



