मध्य प्रदेश

मंडी बोर्ड के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक ने किया औबेदुल्लागंज मंडी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश।


मंडी बोर्ड के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक ने किया औबेदुल्लागंज मंडी का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश।
औबेदुल्लागंज/भोपाल, 11 सितम्बर 2026: मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (मंडी बोर्ड) के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक श्री कुमार पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को कृषि उपज मंडी समिति औबेदुल्लागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखा और किसानों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कहा कि किसानों को सरल, पारदर्शी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडी बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को किसान हित को केंद्र में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
अपने निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने ई-मंडी एवं ई-नाम (e-NAM) प्रणाली, ई-नाम लैब, पेमेंट काउंटर, ग्रेन एनालाइजर मशीन, कृषक विश्राम गृह, कैंटीन, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता एवं सूचना प्रसारण व्यवस्था का गहन जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने नीलामी शेड, सीसी रोड, शौचालय, 10 मीट्रिक टन क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे तथा प्रस्तावित ग्रेडिंग एवं क्लीनिंग प्लांट के लिए चिन्हित किए गए स्थल का भी अवलोकन किया।
श्री पुरुषोत्तम ने मंडी परिसर में सुचारू आवागमन के लिए अतिरिक्त प्रवेश एवं निकास मार्ग के निर्माण, सीसी कार्य तथा विभिन्न भवनों एवं संरचनाओं की आवश्यक मरम्मत के संबंध में अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी कर्मचारियों एवं सुरक्षागार्डों की उपस्थिति तथा ड्रेस कोड का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंडी बोर्ड की संयुक्त संचालक श्रीमती सविता झानिया, अधीक्षण यंत्री श्री मधुकर पवार, कार्यपालन यंत्री श्री एस.सी. गोयल, मंडी सचिव श्री आर.पी. गुप्ता, उपयंत्री श्री एस.पी. प्रजापति सहित समस्त मंडी कर्मचारी, व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष श्री उत्तम नागर एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button