जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही,आरक्षक धर्मदास यादव,थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा को राशि -50000रु (पचास हजार रु)ट्रैप किया

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक – 1-शारुख खान पिता अब्दुल बशीर उम्र – 30 वर्ष, निवासी ग्राम डुंगरिया जिला छिंदवाड़ा
2-दानिश अंसारी पिता मो. बफाती अंसारी उम्र-33 वर्ष निवासी ग्राम डुंगरिया तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा ।
आरोपी- धर्मदास यादव पिता स्व श्री रामचरण यादव प्रधान आरक्षक थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा।
घटना दिनांक–28.11.2026
ट्रैप राशि -50000रु (पचास हजार रु)
घटनास्थल- बैंक ऑफ इंडिया के सामने थाना दमुआ के बाहर रोड पर तहसील जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा ।
विवरण – आवेदक शारूख खान के विरुद्ध उसके मामा शहीद अंसारी ने थाना दमुआ में फर्जीवाड़ा करने बाबत FIR दर्ज करवाई थी, इस केस में खारजी लगाने के एवज में थाना दमुआ के प्रधान आरक्षक धर्मदास यादव द्वारा शारूख खान के ममेरे भाई दानिश अंसारी के माध्यम से 01 लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आवेदक द्वारा की गई शिकायत के सत्यापन उपरांत आज दिनांक 28/11/2026 को आरोपी धर्मदास यादव को थाना दमुआ के बाहर 50,000/-हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल – ट्रैपकर्ता उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति, निरीक्षक श्री राहुल गजभिए , निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह नरवरिया, एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।




