सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने कसी कमर
सिंगरौली। आम आदमी पार्टी को मध्य प्रदेश में नया अध्यक्ष मिल गया है। आप ने सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने नियुक्ति पत्र जारी किया।
आम आदमी पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ संदीप पाठक बीते दिनों प्रदेश के दौरे पर आए थे, तब उन्होंने जल्द संगठन का विस्तार करने का ऐलान किया था।
अब सिंगरौली से महापौर रानी अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। 14 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भोपाल में आयोजित रैली में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कई घोषणा की थी। मध्य प्रदेश में अगर उनकी सरकार आई तो बिजली, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं को मुफ़्त कर दिया जाएगा
