भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बताई भेल क्षेत्र की समस्याएं

चाहे कोई मजबूरी हो हमारी मांगे पूरी हो यह भारतीय परंपरा नहीं- सांसद साध्वी प्रज्ञा
भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बताई भेल क्षेत्र की समस्याएं
भेल मैं केंद्रीय विद्यालय, सीवेज की समस्या और बेल स्कूल की दुर्दशा पदाधिकारियों ने सांसद को बताई
भोपाल। आज भारतीय मजदूर संघ कार्यालय के प्रांगण में लोकप्रिय सांसद माननीय साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी, हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जुमड़े भवन भेल भोपाल पर उपस्थित हुई।इस मुलाकात में बी एच ई एल कर्मचारियों ने कारखाने संबंधित ,क्षेत्र संबंधित, शहर संबंधित, देश संबंधित समस्याओं को माननीय सांसद के समक्ष रखा जिसे माननीय सांसद ने बहुत ही सरल एव सहज भाव से ध्यानपूर्वक सुना और और सभी को आश्वस्त किया की उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द ही किया जाएगा आज की इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री के पी सिंह जी ,अखिल भारतीय मंत्री एवं इंजीनियरिंग और ऊर्जा प्रभारी श्री रामनाथ गणेशे जी ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मदास शुक्ला जी, प्रदेश महामंत्री श्री मधुकर साबले जी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री उमेश शर्मा जी ,प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री दीपक गुप्ता जी, पी एस ई एन सी उप महामंत्री श्री विनोद विसे जी ,हेवू- भारतीय मजदूर संघ भेल भोपाल के महामंत्री भारतीय मजदूर संघ भोपाल एवं रायसेन के प्रभारी श्री कमलेश नागपुरे जी और हेवू- भारतीय मजदूर संघ भेल भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष अध्यक्ष संजय चौधरी जी उपस्थित हुए। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बी एच ई एल कर्मचारियों ने माननीय सांसद महोदय को उनकी इस मुलाकात के लिए ह्रदय से धन्यवाद प्रेषित किया और भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
