कमलनाथ ने ट्वीट कर कर कहा कि कर्नाटका चुनाव में शानदार जीत मध्यप्रदेश में भी

कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले श्री राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।
कर्नाटक की जीत ने दिखा दिया है कि जनता सच्चाई का साथ देती है।
हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद तय है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। सौदेबाजी की राजनीति समाप्त होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब मध्यप्रदेश के लिए अपनी कमर कस ले।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
