मध्य प्रदेश
कलेक्टर आशीष सिंह ने 2 लाख स्वीकृत किया यशोदा वृद्धाश्रम भवन मरम्मत के लिए

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने चार इमली के सांई मंदिर के पास स्थित यशोदा वृद्धाश्रम के मरम्मत कार्य के लिए 2 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी रेडक्रास मद से 25 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की थी। आश्रम में 12 महिलाएं और 10 वृद्ध पुरूष निवासरत हैं।
कलेक्टर श्री सिंह शुक्रवार को स्वयं वृद्धाश्रम पहुँचे और उन्होंने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली।