मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय भोपाल में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती मनाई

आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड मुख्यालय भोपाल में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहब जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, उपरोक्त जानकारी देते हुए हैं प्रदेश अध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा के सदस्य ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि जिसमें मंडी बोर्ड के अपर संचालक आदरणीय श्री आर आर अहिरवारजी, संयुक्त संचालक सुश्री संगीता ढोके जी, उपसंचालक श्री प्रवीण वर्मा जी, श्रीमति रश्मि कश्यप जी, मंडी बोर्ड कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक आदरणीय श्री बी बी फौजदार जी, अजाक्स प्रदेश महा सचिव श्री गौतम पाटिल जी, जिलाध्यक्ष आदरणीय श्रीबंशीलाल धनबालजी, मंडी बोर्ड अजाक्स शाखा अध्यक्ष श्री नैन सिंह सोलंकी जी, मंडी कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री अंगिरा पांडे जी, श्री दीपक गुप्ता जी, कार्यपालन यंत्री,
श्री योगेश नागलेजी, सहायक संचालक, श्रीमति सोना जायसवाल जी, सहायक संचालक,
श्री जे के अहिरवार कोषाध्यक्ष, अजाक्स, श्री सुभाष गजभिये जी एवं मंडी बोर्ड के बड़ी संख्या अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित हुये। अतिथियों द्वारा बाबा साहब जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं मोमबत्ती प्रज्योलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा अपने प्रबोधन में बाबा साहब के द्वारा पूरे जीवन भारत की जनता के लिये निस्वार्थ भाव से किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला गया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद गजभिए द्वारा किया गया। आभार श्री नैनसिंह जी अध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम व्यवस्था प्रमोद गजभिये, कैलाश अहिरवार, जसपाल बमनेले, श्रीमति सविता पटेल, श्रीमती कमला मुबेल आदि।

