मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी,भौंरी भोपाल मे 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

आज 77 वां गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में गरिमामय, अनुशासित एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में अकादमी के निदेशक एवं अतिरिक्तक पुलिस महानिदेशक श्री मोहम्मद शाहिद अबसार (भापुसे) की अध्यक्षता में प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ के द्वारा गणतंत्र दिवस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
समारोह में निदेशक श्री मो. शाहिद अबसार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी लेते हुए, परेड का निरीक्षण कर अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस की भूमिका एवं आदर्शों के बारे में बताया ।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत् 45वां उपुअ बैच, अकादमी स्टाफ एवं पीटीएस के प्रशिक्षु नव आरक्षक बैच द्वारा परेड, मार्च-पास्ट, सलामी तथा अनुशासनबद्ध कार्यशैली, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव का प्रभावशाली उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवं परेड में 7वीं वाहिनी पुलिस बैंड, की विशेष सहभागिता रही ।


परेड का नेतृत्व परेड कमांडर डीएसपी प्रशिक्षु ज्योति कनेश, परेड टू आई सी शुभम जैन ने किया। परेड में शामिल प्लाटूनों में प्लाटूनों का नेतृत्व क्रमशः प्रशिक्षु डीएसपी लाखन सिंह केशवर, प्रशिक्षु नव आरक्षक राकेश सिंह, ममता, करिश्मा, तनिष्क सोनी एवं सउनि कमलाकांत दुबे ने किया।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ जिसमें लोकनृत्य, देश भक्तिगीत, देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों को दर्शाने वाले कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये । सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिस अकादमी परिसर स्थित फैमिली लाइन के बच्चों के साथ ही संस्थान के प्रशिक्षु एवं स्टाफ ने भारत की अनेकता में एकता को जीवंत करके रंगमंच पर भारत के अनेक रंगों को उकेरा ।
इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा एवं सराहनीय योगदान हेतु चयनित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथही परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम में अकादमी के उपनिदेशक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने संविधान के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए कानून व्यवस्था की ड्यूटी में यूनिफॉर्म के महत्व को रेखांकित करते हुए आधारभूत व आधुनिक पुलिसिंग के बारे में बताते हुए आभार प्रदर्शित किया ।
गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय अतिथि श्री मो शाहिद अबसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) / निदेशक, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल, डॉ संजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, सहायक निदेशक प्रशिक्षण, श्रीमती यास्मीन जहरा, सहायक निदेशक संपदा/ पुलिस अधीक्षक पीटीएस भोपाल, श्रीमती ज्योति उमठ, सहायक निदेशक बाह्य प्रशिक्षण/सेमीनार, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, अकादमी एवं पीटीएस स्टाफ, प्रशिक्षु उपुअ एवं नव आरक्षकगण, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकगण उपस्थित रहें ।





