देश

सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी राजनांदगांव द्वारा डी पी एस एवं युगांतर स्कूल के सहयोग से राजनांदगांव बास्केटबाॅल लीग का रंगारंग उद्घाटन संपन्न ।




इस प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन 6- 8 फरवरी तक रेवाडिह में ।
राजनांदगांव।
खेलों की नर्सरी के रुप में अपनी पहचान बनाते जा रहे रेवाडिह वार्ड में स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबाॅल एकेड़मी द्वारा आगामी 6-8 फरवरी तक राजनांदगांव बास्केटबाॅल लीग का आयोजन किया गया है । इस लीग में 8,10, 12 एवं ,16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक बालिकाएं भाग लें रहें है।।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजनांदगांव बास्केटबाॅल लीग आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि राजनांदगांव पुरे देश में बास्केटबाॅल की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है। इस लीग  का उद्देश्य राजनांदगांव में बास्केटबाॅल खेल को और अधिक लोकप्रिय करना है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 25  टीम के भाग लें रही है।
कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह मुकेश धुव्र पूर्व पार्षद एवं उज्जवल कसेर जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा की अध्यक्षता एवं भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव के केन्द्र प्रभारी के सी त्रिपाठी जी विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उज्जवल कसेर ने बताया कि रेवाडिह वार्ड खेल की नर्सरी के रूप में विकसित हो रहा है । खासकर वार्ड के बास्केटबाॅल खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर वार्ड ,राजनांदगांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है । उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी खेलों के विकास के लिए कृतसंकल्पित है । इसी प्रकार राज्य सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायौऔंऔ के विकास मे कोई कमी नहीं छोड़ी है और वे आज भी खेल की नर्सरी राजनांदगांव में खेलों के विकास का कार्य कर रहे हैं । राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम ,दिग्विजय स्टेडियम का नवनिर्माण ,सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक एवं मल्टीपरपज इंडोल हॉल की स्वीकृति सहित खेलों के विकास के लिए बहुत कार्य किये गये हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि राजनांदगांव में बास्केटबाॅल खेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में राव दंपत्ति का बहुत योगदान है ।
हमारे वार्ड का सोभाग्य हे कि वे दोनो हमारे वार्ड में रहकर बास्केटबाॅल खेल को लोकप्रिय कर हें है ।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुकेश धुव्र ने कहा कि राजेश्वर राव एवं राधा राव के प्रयासों से हमारे वार्ड में बास्केटबॉल खेल पापुलर हो रहा है ।पहले वार्ड में बास्केटबॉल खेल के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी पर इनके आने के बाद इनकेअनुरोध पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडिह में दो बास्केटबाॅल मैदान का निर्माण किया गया । जिससे वार्ड में बास्केटबॉल खेल की नर्सरी विकसित हूई इसमें मेरे द्बारा और वार्ड की वर्तमान पार्षद श्रीमती बीना ध्रुव जी ने बहुत योगदान दिया है । इस समय वार्ड के प्रायमरी स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडिह के सभी बच्चे बास्केटबॉल खेलते हैं । इसी वार्ड की कोडापे बहनों ने देश और विदेश में वार्ड का नाम रोशन किया है । अदिति कोडापे अंजली कोडापे पावनी कोडापे ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक भी प्राप्त ककिये है। वार्ड में बहुत जल्द मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है इस संबंध विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ  रमन सिंह जी एवं पूर्व सांसद माननीय अभिषेक सिंह जी ,वर्तमान सांसद संतोष पांडे जी एवं महापौर मधुसूदन यादव जी से अनुरोध किया गया है । वार्ड वासियों का यह सपना जल्द पुरा होगा एसी आशा है । उन्होंने कहा जल्दी ही बास्केटबॉल के लिये वार्ड में इंडोर हॉल के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन और खेलों इंडिया को भेजा जायेगा और बास्केटबॉल की नर्सरी रेवाडिह वार्ड को इसकी सुविधा प्राप्त हो इसका प्रयास किया जाएगा ।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button