मध्य प्रदेश

ओल्ड पेंशन योजना लागू करने हेतु आप सबका साथ आवश्यक है 
बचपन से दादा नानियों से सुनते आए हैं कि,*पुत यदि पुत है ? तो क्यों धन संचय*
*पुत यदि कपूत है ? तो क्यों धन संचय*
यह बातें हमने सिर्फ सुनी है!


आज के बदलते इस दौर में किसी और का, तो पता नहीं परंतु शासकीय कर्मचारी के दुख सुख का साथी और एक बेटे के समान होती हैं, उसकी पेंशन, शासकीय कर्मचारियों की यदि पेंशन लागू है तो वह उम्र के किसी भी पड़ाव पर किसी का मोहताज नहीं रहता? उसे अपने इलाज अपने हाथ खर्च अपनी पत्नी की इच्छाएं और साथ ही साथ बेटे बेटियों की पढ़ाई में एक सहारा होती है उसकी पेंशन।
बदलते इस दौर में ऐसा जरूर नहीं की शासकीय कर्मचारी का हर बेटा या बेटी वृद्धा अवस्था में भी उसकी मदद करें अथवा सहायता करें बदलते इस दौर में साथ ही साथ सोशल मीडिया की इस दुनिया में कई खबरें और समाचार देखना और सुनने में आते है? की वृद्ध अवस्था में कुछ कपुतो ने
अपने बुजुर्ग माता-पिता को वृद्ध आश्रम छोड़ दिया। हम नहीं चाहते यह दिन हमें देखना पड़े।
परंतु यदि शासकीय कर्मचारी की पेंशन जारी रहती है तो उन्हें किसी का मोहताज नहीं रहना पड़ता।
सरकार को 24 घंटे सेवा देने वाले और वृद्ध अवस्था तक शासकीय कार्यों में लीन रहने वाले अपने पुराने वर्तमान कर्मचारियों की चिंता करते हुए *ओल्ड पेंशन योजना* पुनः लागू करना चाहिए।
सरकार एक तरफ किसानों से लेकर गरीब तपके और अस्वस्थ मरीजों तक की, चिंता कर रही है, तो करोड़ों लोगों के लिए दिन रात जी जान लगाकर कार्य करने वाले हैं रिटायर्ड और वर्तमान शासकीय कर्मचारियों के साथ यह नाइंसाफी क्यो ?
सरकार को इस पर गंभीरता से विचार कर ओल्ड पेंशन योजना लागू करना चाहिए।
इसी ओल्ड पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है।
शासकीय ओल्ड पेंशन योजना सरकार से लागू करवाने के लिए न केवल शासकीय कर्मचारी बल्कि आम जनता का भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग अपेक्षित है।
आपकी तरह शासकीय कर्मचारी भी भारत के 140 करोड नागरिकों के बीच का ही हिस्सा है।
*संकल्प हमारा साथ आप सबका*
*पुरानी पेंशन योजना लागू होने से*
*हक नहीं मारा जाएगा आपके किसी का*।                          पेंशन विहीन, आपका साथी ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित। प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ भोपाल, नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम भोपाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मंडी कर्मचारी कल्याण संघ नई दिल्ली, प्रांतीय उपाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी भोपाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भोपाल, पूर्व अध्यक्ष ताप्ती मिल बुरहानपुर, पूर्व उपाध्यक्ष बहादुरपुर सूत  मिल बुरहानपुर

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button